

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने वर्ष 2026-27 के छात्र संघ चुनाव के लिए डीएवी महाविद्यालय में अपना अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित कर दिया है। संगठन ने नवदीप राणा को इस पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।
इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ छात्र संघ चुनाव में उतरें। उल्लेखनीय है कि डीएवी महाविद्यालय में अभाविप का पिछले कई वर्षों से दबदबा रहा है। इस वर्ष छात्र संघ चुनाव 29 सितंबर को होने हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री अंकित सुंदरियाल, प्रांत मंत्री यशवंत पंवार, महानगर मंत्री आयुषी पैन्यूली और पूर्व महासचिव सुमित कुमार भी मौजूद रहे। इनके अलावा छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, देवेंद्र दानू सहित कई पूर्व व वर्तमान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Recent Comments