बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी पर भाजपा का हमला, गोदियाल कार्यकाल की रिपोर्ट मांगी , कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप

देहरादून। भाजपा ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मामले में उच्च स्तरीय समिति जांच कर रही है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। लेकिन कांग्रेस इसमें भी अवसर तलाश रही है। भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाने का कांग्रेस को नैतिक अधिकार नहीं है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने नेताओं के कार्यकाल पर लगे गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने 2012 से 2017 के बीच गोदियाल के बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष रहने के दौरान दर्ज शिकायतों का जिक्र किया। सवाल उठाया कि यदि सब पारदर्शी था तो तत्कालीन सदस्य डिमरी ने लिखित शिकायत क्यों की? जांच के आदेश क्यों हुए? और यदि जांच हुई तो कांग्रेस आज तक पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग क्यों नहीं करती।

उन्होंने पूछा कि क्या गोदियाल के कार्यकाल में नियुक्तियों, वित्तीय स्वीकृतियों और प्रशासनिक निर्णयों पर सवाल नहीं उठे? यदि उठे तो कांग्रेस देवभूमि की जनता से सच्चाई क्यों छिपा रही है?

चौहान ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र दोहरा है। अपने नेताओं पर सवाल आएं तो कहती है जांच होने दीजिए, लेकिन भाजपा पर आरोप लगाने हों तो जांच से पहले ही फैसला और सजा तय कर देती है।

उन्होंने यह भी पूछा कि प्रमोद नौटियाल को 2014 में नियमित करने का निर्णय किस सरकार ने लिया? ‘व्यक्तिगत सहायक, अध्यक्ष कार्यालय’ का पद किसने सृजित किया? इन नोटिसों पर कांग्रेस ने जनता के सामने क्या स्पष्टीकरण दिया?

चौहान ने कहा कि कांग्रेस “चोरों की कोई जाति नहीं होती” कहकर मुद्दे को भटका रही है। भाजपा की नीति स्पष्ट है, दोषी को सजा मिले। लेकिन कांग्रेस पूरे तीर्थपुरोहित समाज को संदेह के घेरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास राम मंदिर विरोध, सनातन पर चुप्पी और आस्था पर सवाल खड़े करने का रहा है। अब बद्रीनाथ जैसे पवित्र विषय पर राजनीति करना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति है आस्था सर्वोपरि, कानून सर्वोपरि। किसी भी अनियमितता पर निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पर कार्रवाई होगी। भाजपा कार्रवाई करती है, कांग्रेस आरोपों पर पर्दा डालती है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments