केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत!

केंद्रीय भंडारों की जीत, डबल इंजन सरकार पर एक और मुहर: भट्ट

देहरादून । भाजपा ने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार तीन स्थानों पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। जिसपर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए इसे डबल इंजन सरकार के कामों पर जनता की एक और मुहर बताया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में संपन्न केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के चुनाव में हरिद्वार में अध्यक्ष पद पर श्री विकास तिवारी उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती कमली सडाना ने विजय प्राप्त की है। इसी तरह नैनीताल में अध्यक्ष श्री प्रकाश बेलवाल एवं उपाध्यक्ष गिरीश जोशी और उत्तरकाशी में अध्यक्ष श्रीमती इंदु रजवार एवं उपाध्यक्ष श्री अमित नौडियाल निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत पर बधाई दी है। उन्होंने इसे केंद्र एवं राज्य सरकार के कामों पर जनता की मुहर और पार्टी के विचारों सिद्धांतों के प्रति बढ़ती स्वीकार्यता का परिणाम बताया। वहीं विश्वास जताया कि ये जीत केंद्रीय भंडारों में बेहतर प्रबंधन और उपभोक्ताओं की सुविधा में वृद्धि करने वाली साबित होगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments