
अल्मोड़ा । जिले के ज्यूला (रजवार तोक) स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में आयोजित बैशी (जागर) कार्यक्रम में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री ने देवपूजन कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं। बैशी और जागर जैसी लोक परंपराएं हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनके माध्यम से देव आराधना की परंपरा आज भी जीवंत है। उन्होंने कहा कि ऐसी पारंपरिक आस्थाएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और इन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बैशी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों, मंदिर समिति और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

Recent Comments