मालदेवता में गूंजा स्वच्छता का संदेश, हिमश्री फाउंडेशन के 13 स्वयंसेवकों ने हटाया कचरा

देहरादून । शहर के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल मालदेवता को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की मुहिम के तहत हिमश्री फाउंडेशन ने मंगलवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में संस्था के 13 स्वयंसेवकों ने कई घंटों तक क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, बोतलों, पॉलीथिन और अन्य कचरे को एकत्र कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्वयंसेवकों ने कहा कि प्राकृतिक धरोहरों को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पिकनिक या भ्रमण के दौरान कचरा खुले में न छोड़ें और “जहां जाएं, वहां स्वच्छता का संदेश छोड़कर आएं।”

हिमश्री फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। उनका कहना है कि यदि समाज और प्रशासन मिलकर प्रयास करें तो देहरादून के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की स्वच्छता और सुंदरता लंबे समय तक बरकरार रखी जा सकती है।

संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनसहभागिता आधारित स्वच्छता अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments