सीएचसी चकराता में संसाधनों की कमी से जूझ रहे मरीज, रेफरल सेंटर बना अस्पताल; विशेषज्ञ डॉक्टर और ऑपरेशन थिएटर नदारद

विकासनगर (देहरादून )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में संसाधनों के अभाव के चलते लोगों को नाममात्र की स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों और बुनियादी सुविधाओं की कमी यहां मरीजों का दर्द बढ़ा रही है। हल्की-फुल्की खांसी-बुखार को छोड़कर लोगों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।

सीएचसी में सर्जन का पद स्वीकृत है, लेकिन ऑपरेशन थिएटर की सुविधा न होने से आज तक एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ है। अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं है। अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी की सेवाएं भी मरीजों को नहीं मिल रही हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन समेत चिकित्सकों के कुल नौ पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में छह एमओ और एक दंत रोग विशेषज्ञ ही तैनात हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।

ग्रामीण जवाहर सिंह, प्रमोद रावत, सैन सिंह नेगी, तीर्थ कुकरेजा, मोनित दुसेजा आदि ने बताया कि कई बार स्वास्थ्य अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी केंद्र में संचालित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से सीएचसी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।

इस पर सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि सीएचसी चकराता में सात पदों पर चिकित्सकों की तैनाती की गई है। ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके साथ ही जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी कर दी जाएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments