श्रीनगर को मिलेगी 30-सीटर सिटी बस, DM स्वाति भदौरिया की पहल, छात्रों और आमजन को मिलेगा किफायती-सुरक्षित परिवहन

पौड़ी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में श्रीनगर नगर क्षेत्र को आधुनिक सिटी बस की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्रय समिति द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से टाटा मोटर्स की 30-सीटर सिटी बस का क्रय किया जा रहा है।

बस की कुल लागत 22,50,429 रुपये है। इसके भुगतान हेतु जिलाधिकारी के अनटाइड फंड से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सिटी बस को नगर निगम श्रीनगर को हस्तांतरित किया जाएगा, जिसके उपरांत नगर निगम द्वारा उसका संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। सिटी बस के संचालन के बाद श्रीनगर नगर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इससे विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारियों तथा दैनिक यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच और बेहतर बनेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीनगर जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक नगर में सिटी बस सेवा शुरू होने से नागरिकों को निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री के सुशासन मॉडल तथा जनकेंद्रित विकास की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में श्रीनगर नगर क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments