एसजीआरआर विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा स्वीकृत तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 31 अगस्त से 02 सितंबर तक मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में एसजीआरआरआईएम एंड एचएस के निदेशक डॉ. नीलकमल कुमार ने सभी फैकल्टी सदस्यों और विशेषज्ञों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर छात्र-छात्राओं को उत्तम शिक्षण प्रदान करने में मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। इसका उद्देश्य नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट है।

कार्यक्रम में एसजीआरआरआईएम एंड एचएस के 28 और रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के 2 फैकल्टी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ विशेषज्ञों ने विभिन्न मेडिकल शिक्षण विषयों पर व्याख्यान दिए और प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।

व्याख्यान देने वाले विशेषज्ञों में डॉ. अंजलि चौधरी, डॉ. निधि जैन, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मेघा लूथरा, डॉ. वैशाली धनंजय, डॉ. आलोक वर्धन माथुर, डॉ. ललित कुमार, डॉ. रोबिना मक्कड़, डॉ. सुलेखा नोटियाल और डॉ. धनंजय श्रीकांत शामिल रहे।

मेडिकल एजुकेशन विभाग के समन्वयक और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पुनीत ओहरी ने कहा कि इस तरह के बेसिक कोर्स फैकल्टी को प्रशिक्षित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से आई एनएमसी पर्यवेक्षक डॉ. किरन भट के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सह-समन्वयक डॉ. अंजलि चौधरी ने दिया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments