अति पिछड़ा मोर्चा ने बनाया अंकित कुमार को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

मोहन प्रजापति बोले- अब शोषण बर्दाश्त नहीं

देहरादून। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने उत्तराखंड में संगठन का विस्तार करते हुए देहरादून निवासी अंकित कुमार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा मंगलवार को देहरादून में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने की।

मोहन प्रजापति ने कहा कि उत्तराखंड में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों पर शोषण और अत्याचार हो रहा है। राजनीतिक हिस्सेदारी भी शून्य है। दबंगों द्वारा प्रदेश भर में अति पिछड़ा वर्ग को दबाया जा रहा है जिसे अब किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा अब मजबूती से समाज की आवाज उठाएगा और जहां भी अत्याचार होगा, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माटी कला बोर्ड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह बोर्ड प्रजापति कुम्हार समाज के लिए बना था, लेकिन सरकार ने इसमें अन्य समाज के लोगों को रख दिया है। यह अति पिछड़ा वर्ग के हक का हनन है जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार से संगठन का प्रचार प्रसार कर प्रदेश भर में गति देने की अपेक्षा जताई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बृजपाल प्रजापति, प्रदेश प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति और वरिष्ठ नेता सुंदरलाल प्रजापति भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments