पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नड्डा ने बढ़ाया हौसला

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील को धरातल पर उतारते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर अब तक 4 हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चला चुके हैं। ऊर्जा संरक्षण का संदेश फैला रहे नवीन का शुक्रवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद रहे।

दरअसल, नवीन ठाकुर साइकिल से ही केंद्रीय मंत्री नड्डा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान नड्डा ने उनके प्रयासों की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग केवल ईंधन बचाने का जरिया नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य और ट्रैफिक का दबाव कम करने की दिशा में भी प्रभावी कदम है। नड्डा ने कहा कि नवीन की मुहिम से कई युवा प्रेरित होकर रोजमर्रा के छोटे कामों के लिए साइकिल अपना रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है।

नवीन ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 मई 2026 को देशवासियों से ईंधन की विवेकपूर्ण खपत का आह्वान किया था। पीएम ने वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा था कि भारत अपनी लगभग 85 प्रतिशत ऊर्जा आयात करता है। इसी प्रेरणा से उन्होंने स्थानीय यात्राओं के लिए साइकिल को नियमित परिवहन बना लिया। सहसपुर, विकासनगर, डाकपत्थर और देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय समेत सभी नजदीकी काम वे साइकिल से ही करते हैं।

उनके घर से बलबीर रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय की दूरी करीब 37 किमी है। ऐसे में वे रोजाना 70 से 80 किमी साइकिल चलाकर संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। दूरस्थ जिलों जैसे उत्तरकाशी, पुरोला, टिहरी, कोटद्वार और चंपावत की यात्राओं के लिए वे दोपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं, ताकि चारपहिया वाहनों के अनावश्यक उपयोग और ईंधन की खपत को रोका जा सके।

नड्डा ने कहा कि यदि ज्यादा से ज्यादा लोग छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाएं तो ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को एक साथ बढ़ावा मिलेगा। यह पीएम मोदी के “ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्रहित” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments