
23 वर्षों से वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
देहरादून,। उत्तराखंड और भारत के लिए गर्व का क्षण है। देहरादून की अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को 26 जून 2026 को लंदन की ब्रिटिश संसद, हाउस ऑफ कॉमन्स में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा प्रतिष्ठित ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पूर्व ब्रिटिश सांसद वीरेन्द्र शर्मा ने ‘Alternative Therapies and Wellness Leadership’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया। सम्मान-पत्र में डॉ. हरलीन द्वारा हजारों लोगों को कौशल विकास, हीलिंग, आध्यात्मिक शिक्षा एवं मानव सेवा के माध्यम से सशक्त बनाने की विशेष सराहना की गई। समारोह में विश्व के करीब 40 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. हरलीन चुनिंदा भारतीय हस्तियों में शामिल रहीं।
डॉ. हरलीन कौर रैकी में पीएच.डी. हैं और Alternative Therapies में http://D.Sc. की उपाधि प्राप्त हैं। वर्ष 2003 में उन्होंने देहरादून में हीलिंग ऊर्जा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मिक साइंसेज की स्थापना की। 23 वर्षों में 5,000 से अधिक विद्यार्थियों को भारत व विदेशों से ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया है।
उनकी विशेषज्ञता रैकी हीलिंग, टैरो कार्ड रीडिंग, पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपी, मेडिटेशन, एनर्जी हीलिंग, स्पिरिचुअल काउंसलिंग, ऑरा हीलिंग समेत कई पद्धतियों में है। उन्होंने प्रशिक्षण और परामर्श से हजारों लोगों के मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
डॉ. हरलीन आज तक, न्यूज़ नेशन, न्यूज़24, ज़ी न्यूज़ समेत कई राष्ट्रीय चैनलों पर विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित होती हैं। उन्हें अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों द्वारा ज्योतिष भूषण, ज्योतिष विभूषण एवं ज्योतिष सूर्य सम्मान मिल चुके हैं। इसके अलावा सरोजिनी नायडू नारी शक्ति सम्मान, दादासाहेब फाल्के वुमन अवॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हैं।
सम्मान पर डॉ. हरलीन कौर ने कहा, “मैं इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को देहरादून, उत्तराखंड और पूरे भारतवासियों को समर्पित करती हूँ। यह सम्मान मेरे प्रत्येक विद्यार्थी और शुभचिंतकों का है जिन्होंने 23 वर्षों की यात्रा में साथ दिया।”

Recent Comments